राज्य भंडारण गृह के कर्मचारी को ठेकेदार ने पीटा, तहरीर
देवरिया, मई 22 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण गृह उसरा के कर्मचारी को लेबर सप्लायर कंपनी के कर्मचारियों ने पीट दिया। मारपीट के बाद कर्मचारी लामबद्ध हो गए। वेयर हाउस के सभी कर्मचारी सुरौली थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मारपीट व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुरौली थाना क्षेत्र के देवरिया रुद्रपुर मार्ग स्थित उसरा इंडस्ट्रियल एरिया में उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम का वेयरहाउस स्थित है, जहां सरकारी अनाज का भंडारण व सप्लाई किया जाता है। गुरुवार को वेयरहाउस के कर्मचारी कुणाल सिंह गोदाम पर मौजूद थे और वहां उपलब्ध अनाज के बोरों पर लेबरों से दवा का छिड़काव करवा रहे थे। लेबरों की उपलब्धता को लेकर वेयरहाउस पर लेबर सप्लाई व माल ढुलाई का ठेका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.