धनबाद, जून 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जमशेदपुर के नोवामुंडी के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित झारखंड सब-जूनियर व जूनियर बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में धनबाद ने 10 पदक जीते। धनबाद लौटने पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। पदक विजेता खिलाड़ी : सब-जूनियर (बालक) : विनीत कुमार स्वर्ण (55-58 किग्रा), आयुष सिंह रजत (37-40 किग्रा), अंकुश कुमार कांस्य (43-46 किग्रा), आरव प्रकाश कांस्य (46-49 किग्रा), युसूफ अहमद कांस्य (49-52 किग्रा), जूनियर (बालक) : रोशन पांडे कांस्य (50-52 किग्रा), सत्यम कुमार कांस्य (60-63 किग्रा), सब-जूनियर (बालिका): खुशी कुमारी रजत (50-52 किग्रा), मानुश्री कुमारी कांस्य (52-55 किग्रा), कीर्ति कुमारी रजत (58-61 किग्रा)।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.