राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
धनबाद, जून 17 -- धनबाद। झारखंड बॉक्सिंग संघ एवं सरायकेला खरसावां बॉक्सिंग की मेजबानी में आयोजित सब जूनियर बालक एवं बालिका राज्य प्रतियोगिता का आयोजन सरायकेला खरसावां 12-15 जून तक किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद से 21 सदस्यी टीम खेलने गई थी। धनबाद के खिलाड़ियों ने अपना बॉक्सिंग का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं सात कांस्य पदक जीत कर धनबाद का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों को धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष आशुतोष कुमार मैढ़, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सचिव महेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष पायल कुमारी, संयुक्त सचिव पंकज कुमार शाह एवं अभिमन्यु कुमार, देवेंद्र कुमार महतो, कुसुम महतो एवं रवि कुमार, महताब आलम, खुशबू कुमारी ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम धनबाद के विजेतास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.