हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र बिहार बधिर क्रीड़ा परिषद की ओर से 12वीं बिहार राज्य बैडमिंडन चैंपियनशिप रविवार को हाजीपुर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हाजीपुर के लाल ऋतिक आनंद ने जीत दर्ज करते हुए 27वीं राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। रविवार को बिहार बधिर कीड़ा परिषद की ओर से राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप ऑफ डेफ़ का आयोजन किया गया था। बसावन सिंह इन्डोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में मेंस सीनियर में ऋतिक आनंद हाजीपुर ने अंकुर श्रीवास्तव को सीधे सेटों में 21-12, 21-17 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर गया के इशा झा रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर पटना की स्तुति, द्वितीय पटना की ही साल सिंह एवं तृतीय स्थान पर भी पटना की अनु कुमारी रहीं। वहीं स...