राज्य बाल क्रीड़ा में वाराणसी मंडल चैंपियन
वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में वाराणसी मंडल की टीम ओवरआल चैंपियन रही। यह प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च तक आयोजित थी। वाराणसी मंडल के चारों जनपदों ने कुल 291 अंक प्राप्त किया। मंडल की टीम के दल प्रमुख खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार थे। टीम ने मंडलीय व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी के नेतृत्व में भाग लिया। मंडलीय व्यायाम शिक्षक गुरुवार को एडी हेमंत राव, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव को ट्राफी सौंपी। वाराणसी मंडल 2008 से अब तक चार बार विजेता और 14 बार उपविजेता का खिताब जीत चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.