राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव ने निरीक्षण किया
फरीदाबाद, अगस्त 18 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने बाल कल्याण परिषद का दौरा कर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का निरीक्षण किया। पलवल पहुंचने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी मोर ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने परिषद की ओर से बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी मोर ने मानद महासचिव को परिषद की ओर से जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई केंद्र और ब्यूटीशियन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है। नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.