बरेली, फरवरी 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ द उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तर प्रदेश टीम का चयन भी किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्थ गौतम ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 20 से 23 मार्च तक अहमदाबाद, गुजरात में होने वाली नेशनल सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में बरेली प्रथम, वाराणसी द्वितीय व चित्रकूट तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में बेस्ट प्लेयर मेरठ के विवेक राणा बने। वहीं बालिका वर्ग में बरेली की रिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.