बागेश्वर, फरवरी 25 -- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट करने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन भी आगे आ गया है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि यदि शीघ्र मारपीट के आरोपित विधायक व अन्य दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को सौंपे ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद पदाधिकारियों ने कहा है कि सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारी से मारपीट, अभद्रता व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना न केवल गुंडागर्दी है, बल्कि यह कृत्य देवभूमि की गरिमा को भी कलंकित कर रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने वालों म...