रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के राज्य सिविल सेवा (एससीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दी गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने झारखंड कैडर के राज्य सिविल सेवा के चयनित अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1) तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 9(1) के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध की गई है। इस प्रक्रिया में झारखंड राज्य सरकार से परामर्श भी किया गया है। नियु...