मिर्जापुर, मार्च 14 -- जमालपुर। राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक जीत कर वापस लौटने पर शुक्रवार को ओड़ी गांव की चट्टी पर छात्रों का शिक्षकों और ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही पदक विजेताओं का स्वागत करने के लिए ओड़ी गांव के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। विजेता खिलाड़ियों के पहुंचते ही भारत माता का जयघोष करते हुए उल्लासपूर्ण वातावरण में तिरंगा झंडा लहराते स्वागत किया गया। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी की कक्षा आठ की छात्रा नरगिस ने उच्च प्राथमिक वर्ग के बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, कंपोजिट विद्यालय करजी के कक्षा आठ के छात्र भोला प्रसाद ने बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ग्रामीणों ने पदक विजेता छात्रों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.