सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय अंडर-25 महिला हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयनित खिलाड़ी सहारनपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। हैंडबॉल टीम में सृष्टि शर्मा, प्रिंसी, अंजली, सिदरा, ओजस्वी, आस्था सैनी, पलक, सना, महरीन, सबिता, नीतू, शिवानी और तानिया का चयन किया गया, जबकि आरक्षित खिलाड़ी के रूप में वैष्णवी शामिल हैं। बास्केटबॉल टीम में वर्षा, पीयूष, वंशिका, उपासना, कोमल, साक्षी, अलीना, रितिका, पूनम, आरूषी, आस्था, दिव्या, मानसी और प्रियांशी ने जगह बनाई। सभी चयनित खिलाड़ी सहारनपुर जनपद की हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: महिला बास्केटबॉल/ हैंडबाल टीम का ट्रायल 23 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...