बिहारशरीफ, जून 25 -- राज्य प्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिरामल फाउंडेशन के राज्य प्रतिनिधि विशाल कुमार, निशांत कुमार, गुंजन कुमार एवं कीर्ति कुमारी की टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम द्वारा एसएनसीयू, एनआरसी, ब्लड बैंक एवं जिला कंट्रोल एवं कमांड सेंटर का जायजा लिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीकों के बेहतर उपयोग एवं प्रभावी मॉनिटरिंग पर चर्चा की गई। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में और मरीजों से फीडबैक भी लिया गया। मौके पर अधीक्षक डॉ नौशाद आलम, धीरज कुमार आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- राज्य प्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...