राज्य पुरस्कार पाने को शिक्षक सात जून से कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातापरिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक राज्य पुरस्कार पाने के लिए सात जून से लेकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समय-सारिणी व दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए गुरुवार को समय-सारिणी व दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनपदीय चयन समिति की ओर आवेदन पत्रों का परीक्षण, सत्यापन व मूल्यांकन के बाद तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के नाम राज्य चयन समिति को भेजे जाएंगे। यह प्रक्रिया एक जुलाई से लेकर 20 जुलाई के बीच पूरी की जाएगी। जनपदीय चयन समिति की ओर से भेजे गए शिक्षकों के आवेदन पत्रों का राज्य चयन समिति मूल्यांकन व शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया एक अगस्त से 14 अगस्त तक करेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.