शामली, अप्रैल 19 -- शामली। एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ के कार्यालय द्वारा प्रदेश में निवास करने वाली बिलोच जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की उप्र सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु अनुरोध प्राप्त हुआ था। इसके बाद आयोग द्वारा उक्त जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनैतिक अध्ययन हेतु सर्वेक्षण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य के लिए आयोग का तीन सदस्यीय शोध दल 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जिले का भ्रमण करेगा। इस दौरान बिलोच जाति के परिवारों की मौजूदगी वाली तहसीलों, कस्बों और गांवों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रारंभ में 20 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- बिलोच जाति से संबंधित बैठक 21 अप्रैल को प्रस्तावित अब यह बैठक 21 अप्रैल को पूर्वाहन 11 बजे, नवीन भवन कले...