राज्य पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएगी जिले की मेधाएं
फतेहपुर, अगस्त 4 -- फतेहपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, कानपुर के तत्वावधान में तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय महिला व पुरुष पावरलिफ्टिंग एवं बेंचप्रेस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 7, 8 एवं 9 अगस्त को बरेली के रॉयल गार्डन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में मनमीत सोनी, हिमांशु प्रजापति, शशांक यादव, मोहम्मद फैज़, ओम सिंह, विनायक तिवारी, मोहम्मद सलीम, आर्य प्रताप सिंह, निर्मला, शौर्य सोनी, अनुराग वर्मा, सुधांशु सिंह, ऋषिमा पटेल, यशश्वी सिंह एवं पूनम सिंह शामिल हैं। टीम के कोच सूरज भान सिंह, टीम मैनेजर श्रीकांत चौरसिया तथा पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अभिलेख कुमार सिन्हा खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.