लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने पशुधन विकास के तहत राज्य पशुधन एवं कृषि संबंधी प्रक्षेत्र के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए 73 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए है। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइंस का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाएगा तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाए। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उसी प्रयोजन के लिए किया जाएगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले गोशालाओं में पर्याप्त रहे भूसा का स्टॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.