लखनऊ, जुलाई 2 -- राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में अब आवेदकों व उनके वकीलों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें बैठक में आनलाइन जुड़कर अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा।राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक छह जुलाई को सुबह 11 बजे से परिवहन आयुक्त कार्यालय में होगी। बैठक में परमिटों के नवीनीकरण व हस्तांतरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्रों, नये परमिटों के आवेदन पत्रों, प्रतिहस्ताक्षर से जुड़े मामलों, मोटरयान अधिनियम-1988 की धारा-86 के तहत परमिटों को निरस्त, निलंबित करने के मामलों का निस्तारण होगा। चालन प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक वर्ष से अधिक अवधि से निर्गत एलओआई के निरस्तीकरण तथा अन्य तात्कालिक प्रकरणों पर भी विचार होगा। यह भी पढ़ें- राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 6 को खास बात यह है कि संबंधित व्यक्ति यदि खुद अपना पक्ष प्रस्तुत करने का इच्छुक है त...