राज्य परियोजना सलाहकार ने परखी शिक्षण व्यवस्था
जौनपुर, जुलाई 25 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य परियोजना के सलाहकार मुहम्मद अनस ने शुक्रवार को क्षेत्र के निपुण और गैर निपुण विद्यालय के रूप में कंपोजिट विद्यालय डीह जहानिया व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रदेश के हर विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के कक्षाओ में पहुंचकर बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने बिना घबराए निर्भीक होकर जवाब दिए। गणित, हिंदी और पर्यावरण के सवालों के फटाफट जवाब देकर बच्चों ने अपनी याददाश्त और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। सलाहकार मुहम्मद अनस ने शिक्षकों से कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी क्षमता विकसित करना हमारा लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.