उरई, अप्रैल 23 -- उरई। संवाददाता रामपुरा ब्लॉक में राज्य परियोजना की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय रुदावली एवं कम्पोजिट विद्यालय मजीठ का दौरा कर विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया।राज्य परियोजना लखनऊ की टीम ने निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों से पुस्तक पठन कराया। बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न हल करवाए। इसके साथ ही शिक्षकों की डायरी, संदर्शिकाओं एवं कार्यपुस्तिकाओं का भी गहन निरीक्षण किया। टीम ने निपुण प्लस ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन किया और शिक्षकों से दीक्षा ऐप के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की।टीम ने थर्ड पार्टी असेसमेंट के उपरांत बच्चों के प्रमाणपत्र डाउनलोड कर अभिभावकों के साथ परिणाम साझा करने की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.