बदायूं, नवम्बर 25 -- बदायूं। जिले में राज्य पक्षी सारस बड़े या घटे इसके लिए वन विभाग द्वारा गणना कराई जाएगी। राज्य पक्षी सारस की गणना अगले माह प्रस्तावित है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सारस की गणना कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सारस गणना के लिए प्रत्येक रेंज से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए सूची तैयार कराई जा रही है। वन विभाग द्वारा वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य पक्षी सारस के संरक्षण को लेकर भी वन विभाग सजग है। विभाग द्वारा हर वर्ष दो बार ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन सारस की गणना कराई जाती है। शीतकालीन गणना दिसंबर, जनवरी में प्रस्तावित होती है। हर बार की तरह इस बार भी सारस की गणना तीन दिन तक कराई जाएगी। तीन दिन तक सुबह-शाम वन विभाग के कर्मचारी जीपीएस मोड पर सारस की गणना करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.