रांची, सितम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के मौलाना आजाद सीनेट हॉल में कुलपति प्रो सरोज शर्मा के साथ विश्वविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कुलपति ने कहा कि सुदिव्य कुमार के निधन से हमने एक उर्जावान, कर्मठ, संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया। यह राज्य और विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। क्लस्टर सिस्टम पर उन्होंने हमारी समस्याओं को सुनकर बहुत ही सार्थक पहल की। शोक सभा में डीएसडब्ल्यू प्रो सुदेश कुमार साहू, रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार सिंह सहित विभिन्न संकाय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। ...