शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 21 से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता-2026 में शाहजहांपुर की अभिनव शूटिंग एंड ट्रेनिंग रेंज एस्ट्रा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शगुन ने रजत पदक जीता। वहीं प्रणव तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल प्रोन (पुरुष मूक-बधिर वर्ग) तथा 10 मीटर एयर राइफल पुरुष मूक-बधिर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन (पुरुष वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ियों में स्थान बनाया। सिद्धि ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया और मामूली...