रांची, फरवरी 17 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गठित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका एवं निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कोषांगों को समयबद्ध एवं उत्तरदायित्वपूर्ण तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। बैठक में नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक, मतपत्र एवं मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.