चंदौली, अगस्त 7 -- चंदौली। राज्य निर्यात पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 के लिए जिले के पात्र निर्यातकों से 14 अगस्त तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। योजना में निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो उत्तर प्रदेश में पंजीकरण करने वाली निर्यातक इकाइयां एवं कंपनियां आवेदन कर सकती है। साथ ही आवेदक इकाई का विगत दो वर्षों में न्यूनतम 30 लाख रुपये प्रति वर्ष का निर्यात होना अनिवार्य है। इसकी प्रामाणिकता के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट या बैंक से जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी अर्हता प्राप्त निर्यातक अपने पूर्ण आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों के साथ उक्त तिथि तक कार्यालय में जमा करा दें। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र का प्रारूप निर्या...