राज्य निर्माण सेनानियों ने सीएम को भेजा सात सूत्रीय मांगपत्र
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- खटीमा। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन ने राज्य आंदोलनकारियों कीसात सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मांगपत्र में सभी चिन्हित राज्य निर्माण सेनानियों को लोकतंत्र सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह समान पेंशन देने की मांग की है। राज्य निर्माण सेनानियों के दो बच्चों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित सभी प्रकार के पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संगठन ने राज्य आंदोलनकारी शब्द हटाकर उन्हें राज्य निर्माण सेनानी के नाम से संबोधित किए जाने की मांग भी की है। राज्य निर्माण सेनानी एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.