रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगगठन के पदाधिकायों ने एसडीएम तुषार सैंनी को राज्य निर्माण सेनानियो से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सोमवार को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी चिन्हित राज्य निर्माण सेनानियों को आपातकाल सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर प्रति माह 20 हजार रुपये के समान पेंशन प्रदान करने की मांग की गई है। साथ ही राज्य आंदोलनकारी शब्द को हटाकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी नाम रखने की मांग की। इसके अलावा ऐसे सेनानियों को फिर पेंशन देने की मांग की गई है जिन्हें पूर्व सैनिक या अन्य सरकारी पेंशन मिलने के कारण वंचित कर दिया गया है। ज्ञापन में दोहरी पेंशन के नाम पर जारी रिकवरी आदेशों को तत्काल निरस्त करने की भी अपील की गई है। वास्तविक वंचित ...