राज्य नियमों में श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता के लिए सीटू का प्रदर्शन
कोडरमा, जुलाई 1 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन, झारखंड के आह्वान पर बुधवार को सीटू के बैनर तले श्रम अधीक्षक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रम अधीक्षक के माध्यम से झारखंड के श्रम मंत्री और श्रम सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मजदूर संगठनों के लगातार विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में मालिक पक्षीय और मजदूर विरोधी लेबर कोड की अधिसूचना जारी कर दी। सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि ट्रेड यूनियनों से संवाद किए बिना श्रमिक विरोधी नियम बनाना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के हितों की अनदेखी की गई तो सीटू हर स्तर पर संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में रसोईया यूनियन के महेंद्र तुरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.