राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए बरेली की टीम घोषित
बरेली, जुलाई 19 -- जिला तैराकी संघ ने 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए बरेली की टीम घोषित कर दी है। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग के प्रथम वर्ग में अमन कुमार सिंह और समीर सिंह, द्वितीय वर्ग में आदित्य शासन एवं प्रिंस, तृतीय वर्ग में पृथ्वी सिंह, दर्शित साहू, अनंत गुप्ता और सारांश अग्रवाल तथा चतुर्थ वर्ग में शिवांग चौरसिया और अवनिश मिश्रा का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग के प्रथम वर्ग में रोजल खान तथा तृतीय वर्ग में अनुश्री ने टीम में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीक्षा विश्वकर्मा का राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.