गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में आयोजित 40वीं सब जूनियर एवं 55वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप-2026 में गोरखपुर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में गोरखपुर के तैराकों ने दो कांस्य पदक जीत कर जनपद का मान बढ़ाया। जिला जल क्रीड़ा संघ, गोरखपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का गौरव प्रदेश स्तर पर बढ़ा है। प्रतियोगिता में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्थ गुप्ता ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में गौतम बुद्ध नगर के देव भारद्वाज को पछाड़कर कांस्य पदक जीता। वहीं, विश्वजीत यादव ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में लखनऊ के अंचित सिन्हा को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...