राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिला टीम रवाना
भागलपुर, अगस्त 8 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार ताइक्वांडो संघ की ओर से मोतिहारी में आयोजित राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की टीम नवगछिया से मोतिहारी के लिए रवाना हुई। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक मोतिहारी में होगी। जिला ताइक्वांडो संघ संरक्षक आरपी राकेश, अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव घनश्याम प्रसाद, खिलाड़ी जेम्स आदि ने अच्छे प्रदर्शन की कामना की। यह भी पढ़ें- हजारीबाग के 45 ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना यह भी पढ़ें- हजारीबाग के 45 ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.