प्रयागराज, अगस्त 4 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरुगी तथा 10वीं राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किए। सौर्य प्रताप विश्वकर्मा ने अंडर-25 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, आदर्श चौरसिया ने अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, शिरीन भट्ट ने अंडर-73 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। समृद्धि चौधरी ने अंडर-38 किलोग्राम तथा आर्यन चौरसिया ने अंडर-48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: ताइक्वांडो के 26 पदक विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...