जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- टाटा स्टील टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर के कैडेट्स ने झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले का नाम रोशन किया। 14 से 17 दिसंबर के बीच रांची के खेलगांव स्थित नेशनल गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक अपने नाम किए। इसमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। कैडेट्स के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के संरक्षक ओपी मिश्रा, वरिष्ठ राज्य खिलाड़ी दिनेश रक्षित, कोच और खेल प्रबंधक भी मौजूद थे। टाटा स्टील खेल विभाग के सहयोग से ट्रेनिंग सेंटर ने राज्य स्तरीय रैंकिंग टूर्नामेंट्स में 77 पदक जीतकर पिछले वर्ष के 61 पदकों और निर्ध...