राज्य जूनियर बैडमिंटन में जिले की वैभवी सिंह और सौम्या भारती बनीं स्टेट चैंपियन
कटिहार, सितम्बर 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर पूरे राज्य में कटिहार का मान बढ़ाया है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित 'द हंड्रेड बिहार स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप' में दो प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दोहरा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में वैभवी सिंह और अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में सौम्या भारती ने खिताबी जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य की टीम में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। बैडमिंटन कटिहार के सचिव संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वैभवी सिंह का यह अंडर-19 आयु वर्ग में अंतिम वर्ष था और यह इस सत्र का आखिरी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.