सराईकेला, सितम्बर 10 -- सरायकेला। तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के एथलीटों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के खिलाड़ियों ने जबरदस्त दमखम दिखाते हुए जिला की झोली में 7 पदक डाल दिए और पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने खेल व्यवस्था और प्रशासन को आईना भी दिखाया। उन्होंने बताया कि जिले में खिलाड़ियों के लिए न तो कोई डे-बोर्डिंग सेंटर है, न ही कोई आवासीय खेल सेंटर और न ही दौड़ने के लिए आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- जिले के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक इन बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी के बावजूद जिले के एथलीटों ने जो प्रदर्शन किया है वह किसी चमत...