मुरादाबाद, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में राज्य जूनियर अंतर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 24 मार्च तक प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। चयन प्रक्रिया में मंडल के सभी पांचों जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन समिति में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद नासिर कमाल, सहायक सचिव आमिर मिर्जा, सहायक सचिव सुरेंद्रपाल सिंह तथा खेल निदेशालय से फुटबॉल कोच सचिन कुमार शामिल रहे।चयनित टीम में आतिफ रजा, औरंगजेब आलम, अंश, रोहित चौहान, सिद्धार्थ भाटी, अक्षय प्रताप सिंह और वंश गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.