राज्य चैंपियन बनी अंडर-16 बालिका बास्केटबॉल टीम
बुलंदशहर, सितम्बर 3 -- जनपद की अंडर-16 बालिका बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24वीं यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम की खिलाड़ियों के सम्मान में गुरुवार को अलका होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत गर्ग, सचिव डॉ. भूपेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर शर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। ऐसी उपलब्धियां जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी। प्रतियोगिता में बुलंदशहर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कौशांबी को 55-04, मुरादाबाद को 42-06 और बरेली को 40-04 से हरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.