जमशेदपुर, जून 30 -- पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन की ओर से रविवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता में जिले के 16 विद्यालयों एवं क्लबों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया की निगरानी जिला सचिव विक्टर विजय, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष डब्ल्यू रहमान, तकनीकी प्रमुख एस चटर्जी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने की। ट्रायल के बाद जूनियर बालक, सब जूनियर बालक-बालिका तथा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- सब जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम के चयन के लिए पांच जुलाई को ट्रायल जिला सचिव विक्टर विजय ने बताया कि...