राज्य खो-खो चैंपियनशिप के लिए कल एग्रीको में सिलेक्शन ट्रायल
जमशेदपुर, जून 27 -- जमशेदपुर। झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जुलाई-अगस्त में 20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का चयन 28 जून सुबह 9 बजे ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रीको में होगा। चयन जूनियर बालक, सब जूनियर बालक/बालिका व सीनियर बालक/बालिका वर्गों में होगा। जिला सचिव विक्टर विजय ने सभी स्कूलों, कॉलेजों व क्लबों से अधिक से अधिक खिलाड़ी भेजने की अपील की। बैठक में दयाल सिंह मेहरा, श्याम कुमार शर्मा, डब्ल्यू. रहमान, एम. अरशद, राजकुमार सिंह, विकास कुमार व अरबाज खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.