राज्य खेल चैंपियनशिप में एसबीयू का दबदबा
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप-2026 में सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में एसबीयू की टीम ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं शॉटपुट स्पर्धा में भी विश्वविद्यालय के छात्र ने 7.8 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- विज्ञापन- राज्य खेल चैंपियनशिप में एसबीयू फुटबॉल चैंपियन बनीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.