आदित्यपुर, दिसम्बर 8 -- आदित्यपुर। महुआडांड़ (लातेहार) में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग 10 किमी में पानो बास्के ने कांस्य पदक जीता। नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (24 जनवरी, रांची) के लिए जिले से पानो बास्के, नलिता सिंह मुंडा (महिला, पांचवां स्थान) और मुकेश कुमार (अंडर-20, बालक, 8 किमी, पांचवां स्थान) का चयन हुआ है। महिला ग्रुप में जिला टीम उपविजेता रही। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने सफलता का श्रेय डाटम के लक्षण महतो के सहयोग को दिया। अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह और करमू मंडल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.