रांची, जुलाई 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 64.95 लाख छात्र-छात्राओं का नामाकंन अगली क्लास में हो सका है। अभी भी 9.71 लाख छात्र-छात्राओं के नाम ड्रॉप बॉक्स में हैं। ये ऐसे बच्चे हैं, जो एक स्कूल में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, लेकिन अब तक दूसरे स्कूलों नामांकन लिया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी है। इसका खुलासा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की रिपोर्ट से हुआ है।

ड्रॉप बॉक्स में नामांकित छात्र 44,308 स्कूलों में गिरिडीह में सबसे ज्यादा 89,116 छात्रों और रांची के 88,949 छात्रों के नाम ड्रॉप बॉक्स में है। वहीं, खूंटी में सबसे कम 14,196, लोहरदगा में 16,012 और सिमडेगा में 16,675 छात्र-छात्रा का नाम ड्रॉप बाक्स में है। शिक्षा विभाग ड्रॉप बॉक्स के छात्र-छात्राओं के नामांकन स्कूलों में स...