राज्य के 4460 छोटे नहरों का जीर्णोद्धार होगा
पटना, मई 16 -- राज्य के 4460 छोटे व उप नहरों का जीर्णोद्धार होगा। जल संसाधन विभाग से इन नहरों की सूची ग्रामीण विकास विभाग को मिली है। इन नहरों का जीर्णोद्धार मनरेगा (वीबी-जीराम जी) के तहत होगा। फिलहाल 2829 नहरों के जीर्णोद्धार की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। सात निश्चय-3 के तहत हर खेत तक सिंचाई अन्तर्गत 20 घनसेक या इससे कम जलश्राव वाले लघु नहरों, उप लघु नहरों और जलवाहों का जीर्णोद्धार किया जाना है। जल संसाधन विभाग ने ग्रामीण विकास को ऐसे 4460 योजनाएं चिह्नित कर सौंपी। इसमें से जिलों ने 3111 योजनाओं की तकनीकी मंजूरी दे दी है। जिलास्तर पर मनरेगा के अन्तर्गत 2829 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। विभाग ने 282 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति अविलंब देने को कहा है। जिन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है, उसका काम अविलंब शुरू करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.