रांची, अगस्त 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के सभी जिलों में स्थित 35 हजार से अधिक सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद एवं फिटनेस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे दिनभर विद्यालय परिसर खेल भावना और उमंग से गुलजार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के महान जीवन, जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। तत्पश्चात, विद्यार्थियों के विभिन्न आयु वर्गों के अनुसार कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्कूलों म...