राज्य के 26 जिले में 38 सघन चिकित्सा इकाई का निर्माण होगा
पटना, जुलाई 21 -- राज्य के 26 जिले में 38 सघन चिकित्सा इकाई का निर्माण होगा। मंगलवार को राज्यसभा में डॉ. भीम सिंह के अतारांकित सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अंतर्गत बिहार में क्रिटिकल केयर ब्लॉकों की स्थापना की प्रगति तथा लंबित प्रस्तावों के संबंध में सरकार से जानकारी मांगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की आवश्यकता और उपलब्ध भूमि के आधार पर 26 जिलों में इन 38 ब्लॉकों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अनुमोदन के लिए अब कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। सभी 38 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.