पटना, मार्च 6 -- छात्र-छात्राओं को मिट्टी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य के 160 स्कूलों में मिनी मिट्टी जांच लैब की स्थापना जल्द होगी। कृषि विभाग ने संबंधित जिलों को लैब स्थापित करने के लिए राशि भेज दी है। हरेक स्कूल को एक-एक लाख दिये गए हैं। मिनी मिट्टी जांच लैब की स्थापना पीएमश्री स्कूलों में की जानी है। इसका उद्देश्य कक्षा सात, आठ, नौ और ग्यारह के बच्चों में मिट्टी में मौजूद जैव विविधता का पता लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्हें मिट्टी नमूना संग्रह, जांच और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी जाएगी। प्रायोगिक क्रियाकलापों से छात्रों में इसकी समस्या का समाधान बताया जाएगा। इसके लिए छात्रों का निबंधन भी किया जाएगा। सबसे अधिक पूर्वी चंपारण के आठ स्कूलों में मिट्टी जांच लैब स्थापित होगी। पटना, रोहतास, गया, मुजफ्फरपुर और मधुबनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.