जमशेदपुर, अगस्त 23 -- राज्य में 15 लाख गैस उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) नहीं कराया है। इन सभी को 23 अगस्त तक का समय दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को बाजार दर पर गैस खरीदनी पड़ सकती है। राज्य में कुल करीब 66 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिसमें से इंडेन के 36.5 लाख हैं। इनमें से 11.40 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। वहीं, भारत गैस के कुल 12 लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें से 1.77 लाख का ई-केवाईसी नहीं है। वहीं, एचपीसीएल (हिन्दुस्तान गैस) के 16 लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें से करीब एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इस तरह राज्य में करीब 15 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इन सभी को केवाईसी कराने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया था, लेकिन कंपनी ने एक बार और मौका देते हुए 23 अगस्त तक ई-के...