रांची, फरवरी 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के 14 जिलों में आज से फाईलेरिया रोधी अभियान चलाया जाएगा। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 1,75,04,708 योग्य आबादी को फाईलेरिया से बचाव की दवा खिलाने के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के रूप में यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत राज्य के 11 जिलों (बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, रामगढ़, रांची, साहिबगंज एवं लोहरदगा) में दो दवाएं डीईसी एवं अल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। शेष तीन जिलों (कोडरमा, पाकुड़ एवं सिमडेगा) में तीन दवा डीईसी, अल्बेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन दवा खिलाई जाएगी। पहले दिन सभी 14 जिलों के 87 सीएचसी, 1701 एचएससी और 14496 गांव में बूथों पर दवा खिलाई जाएगी, जबकि दूसरे दिन 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर ज...