राज्य के 13 राष्ट्रीय राजमार्गों का कायाकल्प होगा
पटना, सितम्बर 1 -- राज्य के विभिन्न जिलों के 13 राष्ट्रीय राजमार्गों के मरम्मत कार्य का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है। इसके तहत प्रदेश के 336 किलोमीटर राजमार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। टूटी और कमजोर हुई सड़कों को मजबूती प्रदान करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव भेजा था। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी राजमार्ग का निर्माण काफी पहले किया गया था। जिलों की रिपोर्ट के आधार पर इनका चयन मरम्मत कार्य के लिए किया गया था। इसके बाद इनका मरम्मत कार्य के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। इन सड़कों की मरम्मत पर 412 करोड़ खर्च होंगे। काफी समय से इन सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति का इतंजार था। अब, शीघ्र ही इन सड़कों की मरम्मत के लिए निविदा जारी की जाएगी। हर सड़क के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.