कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नथवानी की जीत पर कोडरमा विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने उन्हें बधाई दी है। डॉ नीरा यादव ने कहा कि उनका अनुभव और राज्य से जुड़ाव झारखंड के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एनडीए विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति पूरी तरह सफल रही। विधायक ने इसे एनडीए की बड़ी राजनीतिक जीत बताया। झारखंड के जनप्रतिनिधि यह अच्छी तरह जानते हैं कि राज्य के हित में किसे समर्थन देना चाहिए, आज के चुनाव परिणाम ने भी यही बताया है। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी का झारखंड से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। यह भी पढ़ें- परिमल नथवानी की जीत से झारखंड और झारखंडियों को होगा लाभ: अन्नपूर्णा राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके कार्यों और राज्य के विकास में निभ...