रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। उत्तराखंड हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर उत्तराखंड से जाने वाले हज यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के लिए वार्ता की। मंगलवार को राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद दूरभाष से बताया कि राज्य के हज यात्रियों को मक्का व मदीने में भवनों में कोई परेशानी न हो। सम्पूर्ण हज यात्रा के दौरान उत्तराखंड से जाने वाले हज यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके व हज यात्रियों का हज सकुशल संपन्न हो सके। इसके लिये केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया। खतीब अहमद के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत सरकार हज यात्रियों की बेहतर सुविधाओं के प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...